फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर आया कैदी अब फरार, बीबीनगर पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरोल पर आया कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

- बीबीनगर के गांव खैरपुर का निवासी है फरार कैदी संदीप, पैरोल पर था बाहर
- दिल्ली की मंडोली जेल में था बंद, मंडोली जेल अधीक्षक ने बुलंदशहर एसएसपी को दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। दिल्ली की मंडोली जेल से पैरोल पर आया कैदी पैरोल की मियाद समाप्त होने के बाद फरार हो गया है। मामले में मंडोली जेल अधीक्षक ने एसएसपी बुलंदशहर को अवगत कराया है। जिसके बाद एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को मामले में जांच कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी संदीप चौधरी पुत्र जयंत सिंह को किसी मामले में सात साल की सजा हुई थी। वह दिल्ली की मंडौली जेल में बंद था। बताया गया कि वह बीते पांच जून को तीन हफ्ते की पैरोल पर छूट कर मंडोली जेल से अपने घर आया हुआ था। उसकी पैरोल 27 जून को समाप्त हो रही थी, जिसके बाद उसे वापस जेल जाना था। लेकिन, आरोपी पैरोल समाप्ति के बाद से ही फरार है। उसकी तलाश के लिए मंडोली जेल अधीक्षक ने एसएसपी बुलंदशहर को मामले से अवगत कराया है। जिसके बाद एसएसपी केबी सिंह ने थाना बीबीनगर प्रभारी को मामले में जल्द से जल्द आरोपी संदीप चौधरी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि संदीप चौधरी पूर्व में भी एक बार पैरोल पर जेल से छूटने के बाद फरार हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें