बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश
नरसैना। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। गांव में उसके पिता व अन्य परिजन रहते हैं। पीड़ित की 11 वर्षीय पुत्री अपने दादा के घर आई हुई थी। 6 जुलाई को बच्ची घर से एक अन्य बच्चे के साथ दुकान पर सामान खरीदने के गई थी। इस दौरान गांव निवासी एक युवक ने उसे दबोच लिया और एक साइड में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने व साथी बच्चे के रोने पर लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी मौके से भाग निकला। आरोप है कि ग्रामीण पिछले चार दिन से गांव में पंचायत कर रहे हैं और उसे रिपोर्ट लिखवाने के लिए नहीं आने दिया गया। एसआई एमपी गौतम ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो