गन प्वाइंट पर छह माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म
बुलंदशहर/अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छह माह की गर्भवती महिला से पड़ोसी युवक ने गन प्वाइंट पर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को धर दबोचा और जमकर धुनाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। उसका पति शराब के ठेके पर काम करता है और कभी कभार घर आता है। पास में ही उसकी मां का घर है, रात में मां उसके घर आती है। पीड़िता ने बताया कि रविवार देर रात 12.30 बजे किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया तो उसने समझा कि उसकी मां आई है। दरवाजा खोलते ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी जीतू ने धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगा। इसके बाद गन प्वाइंट पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग व पीड़िता की मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड्तिा की तहरीर पर आरोपी जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।