फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एक लाख की सुपारी दी गई थी
गुलावठी।
ग्राम बरमदपुर निवासी एक रिटायर्ड फौजी टेकराम सिंह (72) पुत्र हरपाल सिंह की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के एक रिश्तेदार ने अपनी मां की हत्या की बदला लेने के लिए टेकराम सिंह की हत्या के लिए अपने दोस्तों को 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ पुत्र जीतराम एवं पासु पुत्र कैलाश निवासी ग्राम रजपुरा थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर है। आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार सौरभ व पासु ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टेकराम सिंह की हत्या की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक टेकराम सिंह के एक रिश्तेदार ने अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए टेकराम की हत्या अपने दोस्तों से कराई थी। उक्त रिश्तेदार मृतक से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध जिला गौतमबुद्धनगर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि गत 26 मई को ग्राम बरमदपुर में रिटायर्ड फौजी टेकराम सिंह पुत्र हरपाल सिंह की उसी के आम के बाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे छह गोलियां मारी गई थी। गांव निवासी रामनिवास सिंह ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें