फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पुलिसकर्मी बन दुकानदारों पर झाड़ रहे थे रौब, दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पुलिसकर्मी बन दुकानदारों पर झाड़ रहे थे रौब, दबोचे
विज्ञापन

खानपुर। खुद को पुलिसकर्मी बताकर दुकानदारों से रौब झाड़ रहे तीन युवकों को दुकानदारों ने बृहस्पतिवार दोपहर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर के शिवाला मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने बृहस्पतिवार दोपहर एक मिस्त्री की दुकान पर पहुंचकर खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद आरोपियों ने उसे डरा-धमकाकर आधा लीटर पेट्रोल अपनी बाइक में डलवा लिया। इसके बाद तीनों आरोपी अमरगढ़ रोड स्थित देवी मंदिर पहुंचे और गन्ना रस विक्रेता से फ्री में जूस पिया और धमकाते हुए बाइक से अमरगढ़ गांव की ओर चल दिए। घटना का पता लगने पर पास के दुकानदारों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन लोगों पर रौब जमा रहे बाइक सवार तीनों युवकों को दबोचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना खानपुर पुलिस ने पाली आनंदगढ़ी निवासी आरोपी उपेंद्र, राजू व सतेंद्र को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें