कोर्ट के निर्देश पर आरोपी के मकान की हुई कुर्की
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव खाजपुर निवासी वीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के खिलाफ वर्ष 2016 में दंगे और मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मामले में कोर्ट से कई बार आरोपी को वारंट भी जारी किए गए, लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अब कोर्ट ने आरोपी के कोर्ट में हाजिर न होने पर उसके मकान की कुर्की किये जाने के लिये थाना पुलिस को निर्देश जारी किये थे। कोर्ट द्वारा किये निर्देश पर ही शुक्रवार को कार्यवाहक एसओ दिनेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और आरोपी वीर सिंह के मकान की कुर्की कर सभी सामान को थाने ले आए। ब्यूरो