फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन

- दोनों पक्षों ने दी तहरीर
स्याना। स्याना के मोहल्ला चौधरियान स्थित लाल गडढा स्थल पर कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गईं। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए एसडीएम अविनाश चन्द्र मौर्य ने दोनों पक्षों से वार्ता की तथा बाद में तहसीलदार को स्याना कोतवाली भेजकर वार्ता के आधार पर समाधान निकालने की जिम्मेदारी दी। मौ. अलीम द्वारा स्याना के सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पत्र पर जमील अहमद खां, दिलशाद खां, यासीन आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं। इसी प्रकार दूसरे पक्ष के परवेज आलम, मौ. हारिस, नईम आदि लोगों द्वारा स्याना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी गई। जिसमें लाल गडढा स्थल पर पिछले 40 वर्षों से कोई दफीना न होने की बात कही गई। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए एसडीएम ने स्याना तहसीलदार को दोनों पक्षों से वार्ता के लिए कहा। एसडीएम का कहना है कि दोनों पक्षों से वार्ता की गई। नगर पालिका परिषद उक्त स्थल पर तारकशी करायेगी। इसी के साथ-साथ पूर्व की स्थिति का आंकलन करके दोनों पक्षों के बीच वार्ता के जरिये इसका निस्तारण भी करेगी। एसडीएम ने कहा कि इस प्रकरण के चलते किसी भी दशा में अशांति नहीं होने दी जायेगी। दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें