पानी लेेने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़
दानपुर। दौलतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी लोगों को इकट्ठा होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा चौकी में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार को घर से गांव में स्थित एक सरकारी नल से पानी लेने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पहले से मौजूद गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और लोगों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी मौके से पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------