फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े ने जताई ऑनर कि लिंग की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़े ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नवविवाहित दंपती ने परिजनों से ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं एसएसपी ने मामले में उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसका गांव की ही गैर बिरादरी की युवती से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। बीते माह जनवरी में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में जाकर विवाह कर लिया था। इसके बाद से नवविवाहित दंपती दिल्ली में छिपकर रह रहा था। पीड़ित युवक ने बताया कि युवती के परिजन उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी केबी सिंह ने भी मामले में पीड़ित दंपती को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें