फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी व विवाहिता के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी व विवाहिता के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को गाय का इलाज करने आए प्राइवेट पशु चिकित्सक ने घर में अकेली मिली किशोरी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। वहीं एक अन्य घटना में आठ मार्च को अपने मायके आई विवाहिता से उसके देवर व उसके साथी ने रात में दीवार कूदकर घर में घुसकर दुष्कर्म व छेड़छाड़ का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। दोनों मामलों ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उप निरीक्षक उजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के मामले में ंछेड़छाड़ व पास्को की धाराओं व विवाहिता के मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें