किशोरी को भगाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
अहार। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी को दो लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गए है। रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
चार कथित पत्रकारों पर रिपोर्ट दर्ज
अहार। क्षेत्र के गांव जटपुरा में सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले राशन डीलर ने चार कथित पत्रकारों पर 40 हजार रुपये की राशि लेने तथा 30 हजार रुपये की और मांग करने पर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राशन डीलर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे चार कथित पत्रकारों से डरा-धमकार 40 हजार रुपये ऐंठ लिए और अब वह 30 हजार रुपये की और मांग का दवाब बना रहे हैं। पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सच्चाई का खुलासा कर दिया जाएगा।