फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पत्नी ने गुंडों संग की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! पत्नी ने गुंडों संग मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के गांव जगतपुर उर्फ सुल्तानपुर निवासी विपिन कुमार शर्मा पुत्र सुरेशचंद शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी का उससे विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी उसकी जमीन व मकान को हड़पना चाहती है। बीते तीन मार्च को पीड़ित नोएडा स्थित बैंक से नौकरी कर वापस लौट रहा था। जब पीड़ित गांव सूबरा व चचूरा नहर के निकट स्थित एक आम के बाग के निकट पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद पीड़ित की पत्नी व उसके तीन चार साथियों ने उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपी पत्नी ने पीछे से पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी पत्नी जमीन व मकान उसके नाम न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकली। पीड़ित ने ककोड़ थाने पहुंच मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया था, लेकिन इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब मामले में पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी मुनीराज जी ने थाना पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें