सात वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
फोटो-05बुल 122-ठ्ठशद्ब-078 शद्वश्चह्म्ड्डद्मड्डह्यद्ध-भनमें-दुष्कर्म का आरोपी युवक
डिबाई/दानपुर। कस्बे के एक मोहल्ले में एक युवक ने सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी सात वर्षीय भतीजी घर से अचानक गायब हो गई। उसकी काफी खेजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। शाम सात बजे घायलावस्था में बच्ची रोती हुई घर आई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक के दुष्कर्म की बात बताने के बाद परिजनाें ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सामान्य होने पर बच्ची ने आरोपी के संबंध में जानकारी दी। कोतवाली निरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।