सैनिक को दी जान से मारने की धमकी
बुलंदशहर। बीबीनगर निवासी पीड़ित सैनिक ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह फौज में तैनात है। बीते दिनों उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित की पत्नी को चरित्रहीन बताते हुए उल्टी-सीधी बातें कहीं। इसके चलते उसका अपनी पत्नी से विवाद भी हो गया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी फोन कर्ता की बातों का विरोध किया तो आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित सैनिक ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने बीबीनगर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो