फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक के माध्यम से व्यापारी से मांगी गई रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक के माध्यम से व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

- दहशत में व्यापारी ने अभी तक पुलिस से नहीं की शिकायत
- मंगलवार को एसएसपी कार्यालय से खाली हाथ लौटा पीड़ित व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला पुलिस के लिए रंगदारी के मामले सिर दर्द बनते जा रहे हैं। अब अज्ञात आरोपी ने एक व्यापारी को डाक के माध्यम से पत्र भेजकर पांच लाख रुपयों की रंगदारी की मांग की है। पीड़ित व्यापारी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा, लेकिन यहां एसएसपी के न मिलने पर खाली हाथ वापस लौट गया। इधर रंगदारी मांगे जाने के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नगर के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति बिजली उपकरणों का कारोबार करता है। मंगलवार सुबह व्यापारी के घर पर डाक के माध्यम से एक बैरंग पत्र आया। व्यापारी ने जब वह पत्र खोलकर पढ़ा तो घबरा गया। पत्र में अज्ञात आरोपी ने व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। सूत्रों की मानें तो अज्ञात आरोपी पूर्व में भी पीड़ित से रंगदारी की मांग कर चुके हैं, उस दौरान पीड़ित ने आरोपियों को रंगदारी की रकम दे दी थी। पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने अन्य व्यापारी साथियों को भी दी, इसके बाद कुछ व्यापारी एकत्रित होकर पुलिस आफिस पहुंचे। मंगलवार को समाधान दिवस के चलते एसएसपी के नहीं मिलने पर सभी व्यापारी बिना शिकायत किए वापस लौट गए। बुधवार को व्यापारी कप्तान से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें