फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी आए फौजी पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी आए फौजी पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने सलेमपुर थाना पुलिस को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सलेमपुर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने रास्ते के विवाद के चलते छुट्टी पर आए फौजी के साथ मारपीट कर उस पर फायरिंग की। थाना पुलिस ने मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सलेमपुर के गांव रहमापुर स्यावली निवासी जगपाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह सेना की 21वीं गिर्नेडियर रेजीमेंट के साथ अग्रिम चौकी पर तैनात है। पीड़ित फौजी ने बताया कि बीते दिनों ही वह छुट्टी पर अपने गांव लौटा था। परिवार बुलंदशहर में ही रहता है, माता-पिता गांव में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बताया कि 29 जनवरी को वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए गांव आया हुआ था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे रास्ते के विवाद को लेकर उनका एक पड़ोसी उनके घर आया और बातचीत करने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित के माता-पिता के साथ अभद्रता शुरू कर दी। फौजी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर अवैध हथियार से फायर झोंक दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके बाद पीड़ित ने मामले में मंगलवार को एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी ने सलेमपुर थाना प्रभारी को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें