फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड: चेहरे और सीने पर भारी चीज से किया गया था वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू हत्याकांड: चेहरे और सीने पर भारी चीज से किया गया था वार
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुई मौत के कारणों की पुष्टि
- पुलिस 24 घंटे बाद भी सोनू के हत्यारोपियों का नहीं लगा सकी सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा निवासी मजदूर की हत्या चेहरे व सीने पर किसी भारी चीज से प्रहार कर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि 24 घंटे बाद भी पुलिस को हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी मजदूर सोनू पुत्र रमेश चंद बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितयों में घर से लापता हो गया था। सोमवार दोपहर को सोनू का शव गांव के निकट खेतों में स्थित एक बिटौरे के अंदर सड़ी गली अवस्था में मिला था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सोनू की मौत से पर्दा उठा। रिपोर्ट के मुताबिक सोनू की मौत चेहरे व सीने पर किसी भारी चीज से प्रहार होने के कारण हुई थी। शव को मिले 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है और पुलिस की जांच चार कदम भी नहीं चल सकी है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रथम दृष्टया हत्यारे सोनू के करीबी नजर आ रहे हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि सोनू ने 25 जनवरी को कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी। माना जा रहा है कि उन्हीें में से किसी व्यक्ति ने सोनू की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें