फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने गई किशोरी से चिक्त्सिक ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेने गई किशोरी ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दवा लेने गई किशोरी के साथ झोलाछाप डॉक्टर द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टर के यहां जाकर हंगामा किया तो वह भाग गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है वह मामले की जांच कर रही है। मामला थाना क्षेत्र के धर्म पुर चौकी के तहत आने वाले एक गांव से जुड़ा है। शुक्रवार को किशोरी झोलाछाप डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी। आरोप है अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने यह बात घर आकर अपने परिजनों को बताई। परिजन एकत्र होकर झोलाछाप डॉक्टर के ठिकाने पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया। इस बीच आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी का कहना है आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें