फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से रेप की कोशिश, मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से रेप की कोशिश, मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

- पीड़ित विवाहिता ने थाने में आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दी तहरीर
- आरोप, अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न कर रहे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला को घर में अकेला पाकर उसके देवर ने रेप की कोशिश की, बाद में ससुराल के लोगों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व अलीगढ़ निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज के रुप में एक कार व पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आरोप आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पीड़िता ने बताया कि गत 1 अक्टूबर की सुबह वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसका देवर घर लौट आया। आरोप है कि देवर ने महिला के साथ रेप की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे किराएदार के आने पर आरोपी भाग गया। बाद में परिजनों के लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। आरोप है कि इसके बाद ससुरालीजनों ने मामले का रफा-दफा कर दिया। साथ ही सोमवार को आरोपी ससुरालीजनों ने एक बार फिर महिला को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। साथ ही उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने मायके पहुंच परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें