छज्जा गिरने पर कारोबारी की मौत
जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी एक अधेड़ कारोबारी की छज्जा गिरने से मौत हो गई। गमगीन माहौल में कारोबारी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी स्व. छज्जू मल के 55 वर्षीय पुत्र राकेश बड़ा डाकखाने के पास कपड़े का कारोबार करते थे। परिजनों के मुताबिक राकेश सोमवार की सुबह मकान की छत पर टहल रहे थे कि अचानक उनके मकान का छज्जा धड़ाम से आ गिरा। छज्जे के ठीक ऊपर टहल रहे कारोबारी राकेश सिर के बल नीचे आ गिरे। सिर के बल गिरने से खून का रिसाब काफी मात्रा में हो गया था। परिजन आनन फानन में राकेश को गाड़ी में डालकर बुलदश्ंाहर ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पूर्व ही कारोबारी राकेश ने दम तोड़ दिया। ब्यूरो