फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ रेप की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सात वर्षीय बच्ची से रेप की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर। थाना क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने जा रही एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने रेप की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। बच्ची द्वारा घटना के संबंध में बताए जाने पर पिता द्वारा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी 7 वर्षीय बच्ची अपने घर से थोड़ी दूर स्थित एक शिक्षण संस्थान में जा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ला निवासी एक युवक रास्ते से बच्ची का मुंह दबाकर अनाज मंडी के पीछे झाड़ियों की तरफ ले गया और रेप की कोशिश की। इस दौरान बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। घर पहुंचने पर बच्ची द्वारा परिजनों को घटना के संबंध में बताने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के अलावा आरोपी की तलाश की। बच्ची द्वारा पहचानने के बाद पिता ने आरोपी को घूमते हुए पकड़ लिया, लेकिन आरोपी अपने को छुड़ाकर भाग गया। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी जुबेर पुत्र खलील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें