ताऊ ने की रेप की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
बीबीनगर। कस्बा क्षेत्र के एक गांव में ताऊ ने अपनी सगी पांच वर्षीय भतीजी के साथ रेप करने की कोशिश की। बच्ची को नगभन अवस्था में आरोपी के घर से बरामद किया गया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है जबकि पीड़िता को मेडिकल चैकअप के लिए भेजा गया है।
कस्बा क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची दो अगस्त की शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। अचानक ताऊ के परिवार की एक लड़की शोर मचाती हुई बच्ची की मां के पास आई और उसकी बच्ची के हालत के बारे में बताया। पीड़िता की मां शोर मचाती हुई अपने जेठ के घर पहुंची तो वहां गेट लगा हुआ था। शोर मचाते हुए गेट को धक्का मारकर खोला गया तो बच्ची नगभन अवस्था में थी तथा आरोपी ताऊ बच्ची को चुप करने में लगा था। मामले की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रेाल रूम को दी गई। पुलिस का नाम आते ही आरोपी ताऊ फरार हो गया। पीड़िता की मां ने आरोपी ताऊ आरिफ पुत्र शहीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी आरिफ पुत्र शहीद के नाम रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल चैकअप के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। - स्वदेश कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी, बीबीनगर