फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता फेल हुआ तो महिला पर फेंक दिया तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता फेल हुआ तो महिला पर फेंक दिया तेजाब
विज्ञापन


महिला थाना में समझौता वार्ता फेल होने पर ससुरालियों ने महिला को अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद कुछ लोगों ने मोतीबाग के निकट महिला पर तेजाब उड़ेल दिया।

महिला के भाई ने अपने पति और जेठ समेत पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बसी बांगर निवासी यासिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहन रूमी खान का निकाह 14 मई 2016को गुलावठी निवासी युवक से हुआ था।
विज्ञापन


अतिरिक्त दहेज में एक कार और प्लाट की मांग को लेकर उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। इस पर दहेज उत्पीड़न के खिलाफ महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

इसके संबंध में बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों को समझौता वार्ता के लिए महिला थाना में बुलाया गया था। समझौता वार्ता के दौरान रूमी का पति, जेठ और तीन अज्ञात लोग आए थे।

समझौता वार्ता फेल होने पर आरोपी ससुरालियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। यासिर ने बताया कि वह बहन रूमी को बाइक पर बैठाकर दोपहर करीब एक बजे घर जा रहा था।

आरोप है कि मोतीबाग के निकट पीछे से सेंट्रो कार सवार रूमी का पति, जेठ और तीन अज्ञात लोग आए। उन्होंने बोतल से तेजाब रूमी के ऊपर उड़ेल दिया, जिससे रूमी के कपड़े और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया।
विज्ञापन


यासिर ने फौरन ही रूमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें