फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती लापता
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र से दो किलोमीटर की दूर स्थित एक गांव निवासी युवक-युवती बीते सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो दोनों का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी करना चाहते हैं। लेकिन, दोनों के रिश्तों के बीच परिजन आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रेमी युगल परिजनों को चकमा देकर एक साथ कहीं चले गए हैं। यहां तक की सूत्रों ने बताया है कि युवती ने अपने परिजनों को फोन कर उन्हें न ढूंढने की बात कही है। साथ ही कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ शादी कर ही वापस गांव लौटेगी। युवती के परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें