अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
सिकंदराबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक चालक फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा युवक घायल हो गया।
नगर के एसडीएम कालोनी निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि उसके पिता संजय शर्मा (48 वर्ष) औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव वीरखेड़ा में गेहूं खरीदने के लिए गए थे। गेहूं का सौदा कर वह वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे-91 पर शाम करीब 6.30 बजे सिकंदराबाद कट पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीछे बैठे युवक के बारे में जानकारी कर जा रही है। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।