फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश चार्जशीट तक नहीं डालेगा जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चार्जशीट तक जमानत याचिका नहीं डालेगा योगेश
- मामले में चार्जशीट लगने तक योगेश राज का जेल में रहना तय
- योगेश के अधिवक्ता ने कहा, पुलिस की जांच में पूरा करेंगे सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। योगेश को पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। वहीं, यह भी तय हो गया है कि योगेश पुलिस द्वारा मामले में चार्जशीट लगाए जाने तक जेल में ही रहेगा। विहिप ने भी इस बाबत पुष्टि की है कि योगेश राज की जमानत याचिका अभी नहीं डाली जाएगी। साथ ही पूरे मामले में पुलिस का सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

स्याना बवाल के आरोपी योगेश राज को बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस बाबत विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के विभाग मंत्री व योगेश राज के अधिवक्ता ब्रूनो भूषण ने बताया कि संगठन योगेश के साथ है, लेकिन संगठन पुलिस की जांच में भी पूरी मदद करेगा। जब तक स्याना बवाल प्रकरण में पुलिस की जांच पड़ताल पूरी नहीं हो जाती है और पुलिस न्यायालय में चार्जशीट पेश नहीं करती है, तब तक योगेश राज की जमानत याचिका नहीं डाली जाएगी। अभी योगेश राज के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है और वह पूरी तरह निर्दोष है। बवाल के वक्त वह स्याना कोतवाली में अपने साथियों के संग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गया हुआ था। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार या सुमित की मौत के दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। बवाल होने की जानकारी भी उसे स्याना कोतवाली में ही हुई थी। वहां से वह एफआईआर की कॉपी लेने के बाद अपने घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें