फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल में महिला से अभद्रता करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल में महिला से अभद्रता करने पर मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। राजेबाबू रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने गई महिला से अभद्रता करने पर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला निवासी दंपति अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने के लिए मॉल गए थे। आरोप है कि एक सेल्समैन ने महिला के साथ अभद्रता कर दी। इसे लेकर कहासुनी हो गई। महिला के पति ने सेल्समैन के साथ मारपीट की। इससे मॉल में गए अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें