फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर हजारों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़कर हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल्ला ने शनिवार सुबह नई मंडी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। अब्दुल ने बताया कि उनकी स्याना रोड पर बिजली मोटर की दुकान है। शुक्रवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। शनिवार सुबह पड़ोसी दुकान दार ने उसे फोन कर दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर देखा तो दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान में रखे पांच बिजली मोटर व 25 किलो तांबे का तार चोरी कर ले गए थे। नई मंडी चौकी प्रभारी नवीन भाटी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें