फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग दो सड़क हादसों में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में आठ घायल
विज्ञापन

- ढाकर मोड़ पर कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल
- गांव मैना मौजपुर के पास ट्रक की साइड से पलटी मैक्स, छह घायल
खुर्जा। क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के ढाकर मार्ग निवासी संदीप और मूलचंद्र ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से कालेज रोड आ रहे थे। सिकंदराबाद रोड पर तीव्र गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। भाग रहे कार चालक को पकड़कर लोगों ने उसकी धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। लोगों ने दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव मैना मौजपुर के पास सोमवार देर शाम ट्रक ने मैक्स को साइड मार दी। इससे मैक्स खाई में पलट गई और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पिसावा निवासी विनोद, कलुआ, रविंद्र, जगपाल, राधेलाल और चालक हरकेश घायल हो गए। उनमें से रविंद्र और राधेलाल की हालत गंभीर होने पर बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें