फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा निलंबित
विज्ञापन

गुलावठी । गुलावठी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर तफसील अहमद को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है। उक्त दरोगा के खिलाफ आठ फरवरी को ग्राम हरचना निवासी वृद्ध महिला माया देवी पत्नी स्व.बलवंत सिंह ने से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में दरोगा तफसील अहमद के अलावा लाला नाम के व्यक्ति को भी नामजद किया था। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि दरोगा तफसील अहमद तथा लाला तभी से फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश के लिए उनके गांव उदयपुर थाना बाबूगढ़ छावनी में पुलिस टीम दबिश दे री है। एसएसपी ने माया देवी द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दरोगा तफसील अहमद को निलंबित कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें