विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरीबाग निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार को विवाहिता का शव लेकर बुधवार गांव पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि डेढ़ बर्ष पूर्व उनकी पुत्री की शादी गांव निवासी युवक से हुई थी। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को पीड़ित से कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।