फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी मृत युवती की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी मृत युवती की शिनाख्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा-इमलिया रोड पर बीते सोमवार सुबह मिले युवती के शव की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के सिर व चेहरे पर चोट व गले पर किसी चीज से घोंटने के निशान मिले थे। दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के कारण आई चोट से होना सामने आया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमैड़ा के ग्रामीणों व राहगीरों ने इमलिया रोड पर सड़क किनारे खेत में एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की थी। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही थी कि दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। साथ ही शिनाख्त मिटाने के लिए ईंट से सिर व चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई गई हैं। पुलिस ने अज्ञात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। युवती की हत्या को दो दिन से अधिक का समय बीत चुका हैै। लेकिन, अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत सिर पर भारी वस्तु से वार करने के कारण होना सामने आया है। दुष्कर्म आदि की स्थिति स्पष्ट नहीं है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें