फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रायल्टी के जा रहे 18 वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रॉयल्टी के जा रहे 18 वाहन पकड़े
विज्ञापन

बुलंदशहर। अवैध खनन व बिना रॉयल्टी वाले वाहनों के खिलाफ विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विभाग ने शनिवार देर रात 18 वाहनों को सीज कर विभिन्न थानों में बंद कराया है। कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप की स्थिति है। रात के समय की जा रही चेकिंग में बिना रॉयल्टी और अवैध खनन के वाहन पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी लगातार छापा मार रहे हैं। जिला खनन अधिकारी डॉ. दीपक ने बताया कि शनिवार रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गई। इसमें खनिज के अवैध परिवहन में कुल 18 वाहनों को सीज किया गया है। इनमें गिट्टी, बालू, डस्ट आदि के वाहन शामिल हैं। गौरतलब है कि अवैध खनन करने वाले अधिकांश माफिया रात के समय वाहनों को इधर से उधर ले जाते हैं। रात के समय अधिकारी भी वाहनों को कम ही चेक करते हैं। ऐसे में माफिया को इसका भरपूर लाभ मिलता है। जिला खान अधिकारी ने रात में ही हाईवे और विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। यही कारण है कि बिना रॉयल्टी के खनिज परिवहन के 18 वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों को गुलावठी, जहांगीरपुर, कोतवाली देहात, ककोड़, मंडी चौकी, चोला चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें