बुलंदशहर। क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के लिए पंजीकरण कराने से वंचित खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने 26 व 27 मार्च को दो दिन के लिए वेबसाइट खोलने का निर्णय लिया है। बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि जिले के ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी जो संघ की वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं करवा सके हैं, वह पंजीकरण करवा लें। संवाद