फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Sat, 28 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
डिवाइडर पर चढ़े ट्रक को हटाती क्रेन। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार की तड़के  ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। इसके चलते हाईवे पर करीब पांच घंटे तक वाहन रेंगते रहे। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


अजमेर राजस्थान निवासी विकास पुत्र जगदीश ने बताया कि वह जनपद बांगर से ट्रक में रॉमेटिरियल लेकर सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री जा रहा था। शनिवार की सुबह कोहरे के कारण करीब पांच बजे जीटी रोड पर देवी मंदिर के सामने ट्रक डिवाइडर पर चढ गया। ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से सुबह 10 बजे ट्रक को हटवाया। ट्रक के हटने के बाद करीब पांच घंटे बाद याता-यात सुचारु हो सका। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें