फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किशोरी को हरियाणा में बनाया बंधक

Fri, 15 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
छतारी थाना क्षेत्र से दो साल पहले अगवा हुई किशोरी को हरियाणा में बंधक है। गांव के ही दो युवक वहां उसके साथ आए-दिन रेप कर रहे हैं। साथ ही पकड़े जाने के डर से आरोपी हर आठ दिन पर ठिकाना बदल देेते हैं। किशोरी ने माता-पिता को पत्र भेजकर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने एसपी देहात को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का दो मई 2014 को अपहरण कर लिया गया था। उसके पिता ने एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन किशोरी को बरामद नहीं कर पाई ।

परिजन भी अपनी बेटी से मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। हाल ही में पीड़ित के घर एक पत्र आया। पत्र हरियाणा प्रदेश के तावड़ू क्षेत्र से भेजा गया था। पत्र में किशोरी ने लिखा था उसे गांव का हसीन घुमाने के बहाने बुलाकर खेत पर ले गया था। जहां उसे कुछ लोग गाड़ी में डालकर ले गए। किशोरी ने कहा कि आरोपियों ने उसे बंधक बना रखा है।
विज्ञापन


वह उसके साथ रेप करते हैं। पकड़े जाने के डर से आठ दिन बाद ठिकाना बदल देते हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। आरोपी उसे नशे का इंजेक्शन भी लगाते हैं। किशोरी ने आरोपियों के चंगुल से छड़ाने की गुहार लगाई है। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि छतारी पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की है। किशोरी को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें