फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, एक निर्माण सील, दूसरे को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने शनिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंगेरूवा में एक निर्माण को सील कर दिया, जबकि दूसरे मामले में नोटिस तामील कराया गया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के प्रावधानों के तहत की गई। प्राधिकरण सचिव वान्या सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष के निर्देश पर विकास क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनियों को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को बुलंदशहर क्षेत्र के जोन-तीन में सचल प्रवर्तन दल को ध्वस्तीकरण अभियान के लिए भेजा गया। टीम ने नसरुद्दीन पुत्र शौकत अली की ओर से किए जा रहे अवैध निर्माण के मामले में वाद योजित करते हुए नोटिस तामील कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा शबाना पत्नी समसाद द्वारा ग्राम गंगेरूवा में मदरसे के पीछे करीब 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे निर्माण को सील किया। इस दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस, प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें