मेरठ रोड पर नाला टूटने से हुआ जलभराव और फंसी गाय। स्त्रोत - ग्रामीण
बुलंदशहर। भूड़ चौराहा स्थित मेरठ रोड पर टूटे नाले में बुधवार को एक गाय फंस गई। जिसे ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत कर बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि नाले का निर्माण न होने से आए दिन जानवर नाले में फंस जाते हैं। साथ ही जलभराव से संक्रमण की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, डीएम, प्राधिकरण उपाध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी, सदर विधायक, पालिका और सदर एसडीएम को पत्र भेजकर इसे ठीक कराने मांग की हैं।
मौ. माज खान ने बताया कि नाले का निर्माण प्राधिकरण ने कई वर्ष पूर्व कराया था। नाला करीब चार वर्ष से टूटा हुआ हैं। निर्माण न होने की वजह से नाले का गंदा पानी खाली जमीन पर भर गया है। नाले में आए दिन लोग, बेजुबान जानवर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। बुधवार सुबह एक गाय नाले में गिरकर काफी देर तक फंसी रही। ग्रामीणों की मदद से गाय को किसी तरह बाहर निकाला।
कोट
Iमामले की जानकारी की जा रही हैं। यदि नाला टूटा हुआ है तो इसका निर्माण जल्द करा दिया जाएगा। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्षI