फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला की भूमि पर किया अवैध कब्जा तो होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
कौंदू में वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
गोशाला की भूमि पर किया अवैध कब्जा तो होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सोमवार को एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने चोला क्षेत्र के गांव कौंदू में पहुंचकर निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ तहसील टीम, पुलिस बल भी मौजूद रहा। तहसील टीम ने गोशाला को आवंटित भूमि की नापतौल कर सीमांकन किया। वहीं एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि गोशाला की भूमि का सीमांकन कर दिया गया है। यदि सीमांकन के बाद भी गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जा है तो वह उसे खाली कर दें अन्य उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कौंदू में 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर वृहद गोशाला का निर्माण किया जा रह है। करीब एक वर्ष पूर्व कुछ लोगों ने उक्त भूमि को पूर्व में बालिका कन्या विद्यालय के नाम पर आवंटित होने की बात कहते हे। कोर्ट में वाद दायर कर दिया था। मामले मे ंकोर्ट ने स्टे कर दिया था। आठ दिन पूर्व कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया था। जिससे बाद कौंदू में गोशाला के निर्माण का रास्ता साफ हो गथा गा। पशु पालन विभाग के अनुसार 1.20 करोड़ की लागत से बनने वाली इस वृहद गोशाला में 200 से अधिक निराश्रित गोवंश को आश्रय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें