थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने गुरुवार सुबह तहरीर देकर बताया था कि बुधवार रात को उसकी आठ वर्षीय पुत्री अपने ताऊ के पास सोई हुई थी। लेकिन, गुरुवार सुबह जब परिजन सो कर उठे तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाने से होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के घर पहुंच कर गहनता से जांच पड़ताल की, तो सामने आया कि मृतका के एक नाबालिक चचेरा भाई का नाम सामने आया।
उसने पूछताछ में बताया कि बुधवार रात को वह पोर्न देख रहा था, जिसके बाद वह बहन को गलत नियत से अपने ताऊ के पास से उठाकर ले जाने लगा। लेकिन, रास्ते में बच्ची की नींद खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी ने उसका वही गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपी चचेरे भाई ने ही गलत नियत से बच्ची को ताऊ के पास से सोते हुए उठाया था। लेकिन, उसके शोर मचाने पर उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।