फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क बीवी ने की ऐसी हरकत: रास्ते में दंपती में हुआ झगड़ा; महिला ने पति की गिराई बाइक, फिर पत्थर से तोड़ी

Tue, 31 Mar 2026 07:01 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

खुर्जा में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने पति की बाइक पर पत्थर बरसाए। मंगलवार दोपहर हुई इस घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस को जानकारी नहीं, शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
महिला ने पत्थर मारकर तोड़ी पति की बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के खुर्जा इलाके में मंदिर मार्ग पर पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने पति की बाइक पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंदिर मार्ग स्थित दुकान पर मौजूद दुकानदार राकेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बाइक सवार दंपती के बीच विवाद हो रहा था। तभी पति ने गुस्से में बाइक रोक दी और पत्नी को डांटने लगा। पत्नी ने फिर पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। पति गुस्से में बाइक वहीं छोड़कर चला गया।

वहां मौजूद लोगों ने महिला से झगड़ा होने का कारण पूछा तो उसने पति-पत्नी के बीच का विवाद बताया। कुछ देर बाद महिला ने अपने पति की बाइक जमीन पर गिरा दी और उस पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। लोगों ने रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह पत्थर मारती रही।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने एक के बाद एक कई बार पत्थर से बाइक पर हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें