संदीप और तान्या के बीच चल रहा विवाद
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के राहुल विहार निवासी संदीप और उनकी पत्नी तान्या के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कलह के चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर गांव मंडावरा के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक स्कूल वैन से टकरा गई।
पुलिस जांच में हुआ खुलासा
हादसा मामूली था, लेकिन जब मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दंपती की जांच की, तो उनके आत्मघाती कदम का खुलासा हुआ। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।