फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शादी से इन्कार पर प्रेमी युगल ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। परिवार के लोगों द्वारा प्रेमिका को स्वीकार नहीं करने पर प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दो दिन पहले ही प्रेमिका प्रेमी के साथ गांव में उसके घर पहुंची थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह किराए पर गाजियाबाद में ही रहता है। बताया गया कि गाजियाबाद में रहने के दौरान युवक को गाजियाबाद निवासी एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। जिसके चलते दो दिन पूर्व युवक प्रेमिका को लेकर गांव में आ गया। परिजनों ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। परिवार के लोग प्रेमिका को उसके घर छोडक़र आने का दबाव बनाने लगे। दोनों के रिश्ते को स्वीकार नहीं करने और प्रेमिका को उसके घर वापस छोडक़र आने के दबाव बनाने पर बुधवार को प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि युवक, युवती के कीटनाशक पदार्थ के सेवन करने का मामला जानकारी में आया था। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें