फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गाली देने का विरोध करने पर दंपती से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। मौहम्मदपुर बांगर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक दंपती पर हमला किया गया। पड़ोसी परिवार के लोगों ने दंपती के साथ मारपीट की। तेजवीर सिंह ने थाना आहार में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शाम सात बजे पड़ोसी कलुवा नशे में गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर कलुवा ने तेजवीर से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कलुवा का बेटा अजीत, पत्नी और अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर तेजवीर और उनकी पत्नी बबीता पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला किया। अजीत पर तेजवीर के सिर पर चाकू से वार करने का आरोप है। घायल दंपती का उपचार सरकारी अस्पताल अनूपशहर में कराया गया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें