फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: चेयरमैन के पिता के पोस्टर पर सभासद ने पोती कालिख, पिता-पुत्री को रास्ते से हटाने की दी धमकी

Sun, 13 Aug 2023 05:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

चेयरमैन का आरोप है कि सभासद दोनों को रास्ते से हटाने के लिए उनका खात्मा भी कर सकता है। शनिवार रात को सभासद ने नगर के मोहल्ला अजीजाबाद में लगे चेयरमैन के पिता के पोस्टरों पर कालिख पोत दी और इस प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल खराब करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद नगर के मोहल्ला छेपीवाड़ा निवासी सलमा नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। सलमा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वार्ड 11 के सभासद इकलाख कुरैशी उर्फ सूखा ने नगर पंचायत में ठेके पर 15 कर्मचारियों को लगाने के साथ ठेकेदारी की मांग की। मांग पूरी न होने पर सभासद ने चेयरमैन समेत पिता को गालियां दे डालीं। बाद में कई स्थानों पर सभासद ने पिता-पुत्री के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकियां भी दीं। 

विज्ञापन

चेयरमैन का आरोप है कि सभासद दोनों को रास्ते से हटाने के लिए उनका खात्मा भी कर सकता है। शनिवार रात को सभासद ने नगर के मोहल्ला अजीजाबाद में लगे चेयरमैन के पिता के पोस्टरों पर कालिख पोत दी और इस प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। घटना के बाद से पीड़िता का परिवार डरा हुआ है। साथ ही जान माल के खतरे की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जिस पर थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।

 
सभासद ने नकारे आरोप

आरोपी सभासद इकलाख ने बताया कि उनका पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। चुनाव जीतने के बाद चेयरमैन के पिता की नियत में खोट आ गया है। मैने किसी के साथ कोई गाली गलौज नहीं की है। पूरा बोर्ड इसका गवाह है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

 

चेयरमैन सलमा की तहरीर के आधार पर सभासद इकलाख के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें