फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच 81 केंद्रों पर 20,333 को लगा टीका

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच 81 केंद्रों पर 20,333 को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। बूंदाबांदी के बीच भी लोगों ने केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया। सोमवार को 81 केंद्राें पर 20,333 लोगों ने टीका लगवाया। जो समय के साथ-साथ बढ़ता गया। इस बीच 2920 लोगों को दूसरी तो 17,413 लोगों ने पहला डोज लगवाया।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण लगवाने के प्रति लोगों की जागरूकता देखने को मिलने लगी है। सोमवार को बारिश भी लोगों को टीकाकरण केंद्र तक आने से नहीं रोक सकी। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ टीकाकरण समय के साथ-साथ अपनी रफ्तार बढ़ाता गया। सुबह नौ बजे जहां मात्र चार लोगों को टीका लगा तो वहीं, 10 बजे 236 लोगों ने टीका लगवाया। इसके बाद रफ्तार बढ़ी। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 81 केंद्रों पर 136 बूथों पर आयोजित हुए टीकाकरण के दौरान 20,333 लोगों ने टीका लगवाया। बारिश के बीच भी काफी संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए केंद्र पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें