फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट : सिर्फ पांच हजार वैक्सीन उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संकट : सिर्फ पांच हजार वैक्सीन उपलब्ध
विज्ञापन

बुलंदशहर। टीकाकरण का महाअभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय अफसर जुटे हुए है। लेकिन लगातार जिले में पर्याप्त वैक्सीन न होने का संकट मंडरा रहा है। बुधवार को वैक्सीन की कमी के चलते लक्ष्य से कम टीकाकरण हुआ। वहीं, बृहस्पतिवार को महाअभियान चलाने के लिए मेरठ से 23 हजार डोज कोविशील्ड की प्राप्त हुई। जिसके चलते जनपद भर में 22,025 लोगों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को भी 21 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है, लेकिन सिर्फ पांच हजार वैक्सीन ही स्टॉक में है। ऐसे में वैक्सीन की कमी होने के चलते टीकाकरण पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब विभागीय अफसर शुक्रवार को मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए वैक्सीन की उपलब्धता में जुट गए हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मेरठ से बृहस्पतिवार की रात्रि के समय छह हजार के करीब कोविशील्ड की डोज प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा अन्य जिलों से भी वैक्सीन मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें