फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन अभियान हुआ तेज, डर भगाएगी हेल्पडेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन अभियान हुआ तेज, डर भगाएगी हेल्पडेस्क
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। कोरोना से बचाव के लिए जिला अस्पताल समेत 80 सरकारी चिकित्सालयों में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन में पात्र लोग शत प्रतिशत हिस्सा ले सके, इसके लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में सहायता कैंप का सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया। साथ ही बुजुर्ग लोगों को कोरोना टीका लगवाने के बाद अन्य जानकारी दी गई। वहीं, शिकारपुर में राज्यमंत्री अनिल शर्मा द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में सहायता कैंप का सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही सांसद ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीका लगाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में रविवार को छोड़ शेष छह दिन टीके लगाए जाएंगे। पात्र लोग अवकाश को छोड़ किसी भी दिन दोनों केंद्र पर टीका लगवा सकते हैं। इस दौरान पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद आदि ने भी अपने विचार रखे। उधर, शिकारपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया। राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भारत सरकार द्वारा की गई पहल और भारतीय कोविड वैक्सीन की विश्व में तारीफ की जा रही है। विश्व के कई देश अब भारत सरकार से वैक्सीन की मांग कर रहे हैं। भारतीय वैक्सीन का टीकाकरण शत प्रतिशत सेफ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पात्र कोविड का टीकाकरण अवश्य लगवाएं। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. शशि शेखर, डॉ. रोहित, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. योगेश आर्य, पंकज शर्मा और रामकिशन लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र के गांव मूड़ाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमण के कुल केस 6274 हो गए हैं। अब तक 6176 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 94 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, चार लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें