फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपर मुख्य सचिव के आदेश पर होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अपर मुख्य सचिव के आदेश पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। 18 जनवरी को होने वाला टीकाकरण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जो अपर मुख्य सचिव के आदेश पर जल्द ही टीकाकरण को लेकर नई तिथि घोषित की जाएगी। टीकाकरण से एक दिन पहले माइक्रोप्लान में बदलाव किया गया है। अफसरों का कहना है कि नई तिथि के साथ केंद्रों की संख्या में भी फेरबदल होने की संभावना है।
जिले के पहले चरण में 16,759 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने को चयनित किया गया है। जिसमें 400 लोगों को शनिवार को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया की गई, हालांकि इस दौरान 134 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित रहे। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार पूर्व में 18 जनवरी से अभियान शुरू होना था। इससे पूर्व 16 जनवरी को देशभर में एक साथ वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया। अब शासन ने 18 जनवरी को जिले में होने वाले वैक्सीनेशन को स्थगित कर दिया है। संभावना है कि शासन से अब नई तिथि जारी होगी और उसके अनुसार ही केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर कोल्ड चेन में वैक्सीन सुरक्षित रखी गई है। समय-समय पर वैक्सीन का तापमान चेक किया जा रहा है। सोमवार को होने वाला वैक्सीनेशन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही अपर मुख्य सचिव के आदेश पर नई तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

टीका लगवाने वाले 28 फरवरी तक रहेंगे निगरानी में
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव को 16 जनवरी को टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मी 28 फरवरी तक निगरानी में रहेंगे। संबंधित को 28 दिन बाद 15 फरवरी को दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीका लगवाने के बाद लाभार्थी के शारीरिक एवं मानसिक बदलाव की जानकारी के लिए निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

16 जनवरी को जिले में 400 के सापेक्ष 266 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगाया गया। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य कर्मियों में बुखार और बीपी आदि की समस्या भी हुई। अब संबंधित को 28 दिन बाद दूसरा टीका लगना है। इससे पूर्व और दूसरा टीका लगवाने के बाद संबंधित को निगरानी में रखकर समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की योजना बनाई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों टीके लगने के बाद संबंधित को कोरोना संक्रमण नहीं हो पाएगा। इस बीच संबंधित को कोई समस्या होती है तो उसका विशेषज्ञ टीम द्वारा उपचार किया जाएगा। नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि पहला टीका लगवा चुके सभी 266 स्वास्थ्य कर्मी की निगरानी शुरू कर दी गई है। जो 28 फरवरी तक निगरानी में रहेंगे। 15 फरवरी को संबंधित को शासन के आदेश प्राप्त होने पर दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीका लगवाने वाले सभी पात्र को कार्ड भी दिया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें