23 हजार लोग बेवजह घर से निकले, 6300 लोगों के खिलाफ एफआईआर
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचाव वे नियमों के उल्लंघन को लेकर जनपद पुलिस लगातार अभियान चलाए हुए है। गत मई माह में ही जनपद पुलिस व यातायात पुलिस ने करीब 5,81,000 शमन शुल्क की वसूली की। जबकि करीब 6000 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
जनपद पुलिस व यातायात पुलिस लगातार कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। इसी के तहत गत मई माह में भी जनपद पुलिस ने व यातायात पुलिस ने करीब 23000 लोगों के चालान किए। साथ ही जनपद भर में 4467 मामले कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन के तहत 6300 लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। जिनमें नगर कोतवाली व देहात कोतवाली पुलिस ने सर्वाधिक चालन व मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा गत माह में 201 वाहन सीज किए गए। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे संक्त्रस्मण से बचाव के लिए नियमों का पालन करें व यातायात नियमों का भी पालन करें।
24 घंटे में 787 चालान, 16 वाहन सीज
बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू/लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जनपद में मास्क न लगाने वाले व नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातर जारी है। गत 254 घंटे में जनपद ओलिस ने 787 चालान काटे है। साथ ही 16 वाहनों को सीज किया गया । इस दौरान कुल 52,200 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, लॉकडाउन/सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध महामारी एक्ट के तहत जनपद भर में 22 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।